{"_id":"68336a1865d969ac3c001e96","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-one-is-yet-to-be-identified-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137140-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लिया। इनमें एक की पहचान हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे राठधना स्टेशन से आगे डाउन लाइन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गांव कतलुपुर निवासी संदीप (23) की मौत हो गई। संदीप किसी काम से जाने के लिए घर से निकले थे।
वहीं, दूसरे मामले में रविवार दोपहर 12:30 बजे शनि मंदिर के पास अपलाइन पर करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। गांव खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।