{"_id":"6813d22d010aae5f37072d23","slug":"two-youths-attacked-with-knife-at-a-dhaba-one-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136022-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ढाबे पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ढाबे पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित ढाबा पर खाना खाने गए दो युवकों पर उनके ही गांव के दो युवकों ने चाकू से वार करने के अलावा थप्पड़-मुक्के से वार किए। हमलावरों ने एक युवक के सीने में चाकू से वार किया, तो दूसरे के हाथ पर चाकू मारा। वारदात के बाद वह भाग निकले। घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव जुंआ निवासी अमन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव के ही रहने वाले प्रदीप के साथ मंगलवार को गांव बड़वासनी स्थित चौधरी वैष्णो ढाबा पर खाना खाने गया था। ढाबे पर पहुंचने पर गांव के अमित और मुन्ना मिले। खाना खाने के बाद जब वह जाने लगे तो अमित और मुन्ना ने उनको रोककर गाली-गलौच करने लगे। अमन ने बताया कि अमित ने जेब से चाकू निकालकर उनके सीने पर वार कर दिया। साथ ही प्रदीप के बाएं हाथ पर भी चाकू से वार किया। अमित के साथी मुन्ना ने दोनों को थप्पड़ और मुक्के मारे।
पीड़ित ने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद अन्य लोग पहुंचकर उन्हें छुड़ाया। आरोपी जाते समय धमकी दी कि आज तो बच गए, अगली बार जान से मार देंगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों के बयान पर अमित और मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना की तलाश की जा रही है। अमित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।