फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two youths arrested with illegal weapons

लॉकडाउन में आपराधिक वारदात करने की फिराक में घूम रहे दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
two youths arrested with illegal weapons
सोनीपत। लॉकडाउन में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर लिए हैं। सीआईए स्टाफ में नियुक्त एचसी सतीश की टीम ने ओल्ड सब्जी मंडी पानीपत चुंगी गोहाना के पास से एक युवक को अवैध हथियार समेत दबोचा। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान मूलरूप से रोहतक के गांव खेड़ी साध फिलहाल दिल्ली के नांगलोई निवासी रोमी के रूप में दी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। उसने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। वहीं एचसी अजमेर की टीम ने नगर मोड़ गोहाना से दिल्ली के सुलतानपुरी के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल अलवी को 32 बोर की पिस्तौल व दो कारतूस के खिलाफ गिरफ्तार किया है। आरोपी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आया था। दोनों के खिलाफ सिटी थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed