{"_id":"667af18919c1da7e160e0c07","slug":"two-women-took-away-diamond-ring-gold-earrings-and-silver-anklets-from-the-goldsmiths-shop-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120245-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वर्णकार की दुकान से हीरे की अंगूठी, सोने की बालियां और चांदी की पाजेब ले गई दो महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वर्णकार की दुकान से हीरे की अंगूठी, सोने की बालियां और चांदी की पाजेब ले गई दो महिला
Tue, 25 Jun 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सिक्का कॉलोनी स्थित स्वर्णकार की दुकान में लगे कैमरे में दिख रही संदिग्ध महिला। स्रोत
सोनीपत। सिक्का कॉलोनी में स्वर्णकार की दुकान पर खरीदारी के बहाने आई दो महिलाएं हीरे की अंगूठी, सोने की बालियां और चांदी की पाजेब चोरी कर ले गई। चोरी की घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिक्का कॉलोनी में प्राथमिक स्कूल वाली गली निवासी गोपाल कुमार की सिक्का कॉलोनी में बैंक वाली गली में कपिल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। कपिल ने बताया कि 22 जून को वह अपने किसी निजी काम से दिल्ली गए थे। दुकान पर उनकी पत्नी लक्ष्मी मौजूद थी। दोपहर को डेढ़ बजे दो बुजुर्ग महिलाएं उनकी दुकान पर आभूषण देखने के लिए आई। आभूषण देखने के बाद बगैर खरीदे दुकान से वापस चली गई। इसके बाद 24 जून को वह अपनी दुकान की अलमारी में रखे आभूषण संभाल रहे थे तो कुछ आभूषण गायब मिले। जांच करने पर छह से आठ जोड़ी पाजेब, दो हीरे की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के बालियां नहीं मिली। शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो दो महिलाएं चोरी करती हुई दिखाई दी। चोरी किए गए आभूषण की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।