{"_id":"6161e6b88ebc3ea1887961f2","slug":"two-women-and-a-girl-missing-under-suspicious-circumstances-sonipat-news-rtk626559643","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो महिला व किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो महिला व किशोरी लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों से दो महिला व एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है।
ओल्ड चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले सिरसा की युवती के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी एक अक्तूबर से बच्चों सहित लापता है। पुलिस ने बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं पानीपत के व्यक्ति ने बताया कि वह सोनीपत में अपनी ससुराल आया था। वह तीन अक्तूबर को पत्नी व बच्चों के साथ शाम को बस स्टैंड पर पहुंचा था। उसकी पत्नी पानी पीने के लिए गई तो वह गायब हो गई। काफी तलाश के बाद जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, कुंडली थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी घर पर ही सिलाई करने का काम करती थी। तीन दिन पहले वह सुबह सैर करने के लिए गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने अज्ञात पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर बारोटा गांव से एक व्यक्ति दो महीने से लापता है। परिजनों ने उसकी शिकायत पुलिस को दी थी। अब उस व्यक्ति के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली के नरेला की बताई गई है। जिसके बाद परिजनों ने नरेला में शिकायत देकर पुलिस से सहयोग मांगा है। रामकुमार पासवान ने बताया है कि उसका दामाद अकबरपुर बारोटा का रहने वाला चंद्रशेखर 26 अगस्त की शाम से लापता है।