{"_id":"646d15b1ee410d365f0947d6","slug":"two-thousand-notes-started-coming-out-of-the-wallet-and-reaching-the-account-sonipat-news-c-197-1-snp1004-230-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बटुए से निकलकर खाते में पहुंचने लगे दो हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बटुए से निकलकर खाते में पहुंचने लगे दो हजार के नोट
Wed, 24 May 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- ओल्ड रोहतक रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक संबंधी कार्य करवाते उपभोक्ता। संवाद
सोनीपत। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के निर्णय के बाद लोगों के बटुए से यह नोट निकलकर खातों में पहुंचने लगे हैं। नोट बैंक में जमा करने या बदलने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। उपभोक्ताओं ने 2000 रुपये के नोट को बैंकों में जमा करवाना शुरू कर दिया है। जिले की करीब 329 बैंक शाखाओं में नाममात्र उपभोक्ता ही 2000 रुपये का नोट जमा करने या बदलने के लिए पहुंचे।
जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 50 शाखाएं, ग्रामीण बैंक की 34, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 38 व अर्बन-को ऑपरेटिव बैंक की 38 शाखाएं हैं। जिन पर मंगलवार को रोजाना की तरह लेनदेन हुआ। दो हजार का नोट बदलवाने या बैंक में जमा करने के लिए दिनभर में एकाध उपभोक्ता का ही आना-जाना लगा रहा। कुछ बैंकों में उपभोक्ताओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई थी तो कई में पहले से चल रहे काउंटरों पर ही 2000 रुपये के नोट जमा या बदले गए।
उधर शहरवासी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने व सामान लेने के बाद दुकानदारों को 2000 रुपये का नोट दिखाने लगे हैं। जिस पर पेट्रोल पंप संचालकों ने पंपों पर खुले पैसे देने के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
सुबह 10:15 बजे
तय समय सीमा के पहले दिन सुबह 10:15 बजे मॉडल टाउन स्थित केनरा बैंक की शाखा में पहुंचने पर पाया कि 2000 का नोट बदलवाने व जमा करवाने के लिए कोई उपभोक्ता नहीं मिला। बैंक में चार-पांच उपभोक्ता व अधिकारी लेनदेन के कार्य में व्यस्त दिखाई दिए।
सुबह 10:40 बजे
इसके बाद टीम सुबह 10:40 बजे माॅडल टाउन स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंची। बैंक में मौजूद दो उपभोक्ता अपना काम करवाते दिखाई दिए और एक उपभोक्ता बैंक से बाहर निकलते दिखा। उपभोक्ता से बातचीत करने पर उन्होंने 2000 के नोट पर लिए गए निर्णय को उचित बताया।
सुबह 11:00 बजे
टीम सुबह 11 बजे मॉडल टाउन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंची। यहां करीब 10 उपभोक्ता अपना बैंक संबंधी कार्य करवाते दिखे। जिनमें एकाध उपभोक्ता ही बैंक में 2000 रुपये का नोट जमा करवाने के लिए पहुंचे। बैंक में सामान्य तरीके से कार्य चलता रहा, यहां पर भी भीड़ नजर नहीं आई।
सुबह 11:45 बजे
ओल्ड रोहतक रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में पहुंचने पर सुबह 11:45 बजे करीब 7 उपभोक्ता नकदी जमा करवाने के लिए लाइन में लगे मिले। सभी उपभोक्ता बैंक संबंधी कार्य करवा रहे थे, जबकि 6 उपभोक्ता बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। इस दौरान उपभोक्ता के लिए 2000 रुपये का नोट जमा करवाने के लिए अलग से 8 नंबर काउंटर की व्यवस्था की गई थी। जिस पर एक उपभोक्ता ही नकदी जमा करवाने के लिए खड़ा मिला।
सुबह 12:25 बजे
टीम दोपहर 12:25 बजे शिव नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पहुंची, जहां करीब 14 उपभोक्ता बैंक संबंधी कार्यों में व्यस्त दिखे। तीन उपभोक्ता नकदी जमा करवाने के लिए काउंटर पर खड़े दिखाई दिए। उपभोक्ताओं से 2000 रुपये के नोट विषय पर बात करने से उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।
यह भी सुविधा
बैंक उपभोक्ता किसी भी शाखा से 2000 रुपये का नोट बदलवा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को अपना फार्म भरकर उसमें नाम, पता, आधार कार्ड, पेन कार्ड व वोटर कार्ड नंबर डालना अनिवार्य है। यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य रखी गई थी, जिनकी बैंक खाते में केवाईसी अधूरी थी। केवाईसी पूरी होने वाले उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का फार्म नहीं भरवाया गया। वह सीधे वाउचर भरकर अपने खाते में रुपये जमा करवा सकते हैं। एक दिन में उपभोक्ता 20 हजार रुपये की राशि बदलवा सकते हैं।
डिजिटल लेनदेन भी बन रहा सहायक
बैंक में 2000 रुपये का नोट जमा करवाने व बदलवाने के लिए उपभोक्ताओं के कम पहुंचने का कारण डिजिटल लेनदेन भी सहायक बना है। अधिकतर लोग डिजिटल प्रणाली से लेनदेन करने लगे हैं। जिससे बैंकों में उपभोक्ताओं की कम भीड़ पहुंच रही है।
बोले बैंक उपभोक्ता
मन में शुरू से ही संशय था कि 2000 का नोट बंद होगा, जिसे बंद कर दिया गया है। नोट के बंद होने से लोगों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हमारे पास जो 50-60 हजार रुपये हैं, उन्हें बदलवाने के लिए 4 माह का समय दिया गया है। सरकार ने जो किया है, सोच-समझकर ही किया है। -डॉ. हरभगवान दास, न्यू कॉलोनी
लोगों पर 2000 के नोट को बंद करने का कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने नोट बंद करने के साथ 4 माह का समय देकर जनता को सुविधा भी दी है। साथ ही नोट बंद होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। लोगों का छिपा पैसा बाहर निकलेगा। -ईशवंती, कालूपुर चुंगी
जब मंशा डिजिटल लेनदेन की थी तो 2000 रुपये का नोट चलन में नहीं लाना चाहिए था। अच्छा हुआ सरकार समय रहते जाग गई और यू-टर्न लेते हुए 2000 रुपये का नोट बंद करके अच्छा कदम उठाया है। सरकार से अनुरोध है कि 500 रुपये से ज्यादा का नोट नहीं चलाया जाए। -वीना तनेजा, कल्याण नगर
खरखौदा में 70 लाख जमा, बदलने में हुई परेशानी
खरखौदा। सरकार के 2000 का नोट बंद करने का फैसला लिए जाने के बाद बैंकों में जमा करवाने या बदलवाने का चलन शुरू हो गया है। खरखौदा में मंगलवार को करीब 70 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा किए गए। जिसमें 40 लाख रुपये अकेले एसबीआई में जमा हुए हैं, जबकि 30 लाख रुपये अन्य बैंकों में जमा हुए हैं। जब 2000 रुपये के नोट को बदलने की बात आ रही है तो इसके लिए लोगों को परेशानी हो रही है।
पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विवेक राणा ने बताया कि उनकी शाखा के विभिन्न बैंक खातों में 5 लाख रुपये जमा हुए। बैंक में सामान्य रूप से लेनदेन का कार्य जारी रहा। सितंबर तक नोट का चलन में रहना भी इसका एक कारण हो सकता है। दुकानों पर अभी भी सामान्य रूप से नोट के बदले सामान दिया जा रहा है, लेकिन छुट्टे देने में दुकानदार आनाकानी करने लगे हैं। उधर शहरवासी लक्की का आरोप है कि उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से अपने हर बैंक शाखा में संपर्क किया, लेकिन सभी ने उन्हें कहा कि नेटवर्क समस्या है, इसलिए नोट बदले नहीं जाएंगे, जबकि वह चाहे तो अपने खाते में 2000 का नोट जमा जरूर करवा सकते हैं।