फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two students missing from Kohala village found in Haridwar

Sonipat News: कोहला गांव से लापता दो छात्र हरिद्वार में मिले

Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two students missing from Kohala village found in Haridwar
गोहाना। गांव कोहला से एक सप्ताह पहले लापता हुए नौवीं कक्षा के दो छात्रों को बरोदा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों गंगा स्नान करने हरिद्वार गए थे। पुलिस ने वहां से दोनों को बरामद करने के बाद परिजन के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

गांव कोहला के अनिल का 14 साल का बेटा दक्ष गोहाना के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। गांव के ही प्रदीप का 15 साल का बेटा वरुण भी उनके बेटे के साथ पढ़ता है। दोनों नौवीं कक्षा में हैं। 20 जुलाई को रविवार की छुट्टी थी, जिसके चलते वे स्कूल नहीं गए थे। वरुण सुबह दक्ष के पास आया था, जिसके बाद दोनों चले गए।
विज्ञापन

दोनों ने घर के कपड़े पहने हुए थे। परिजन ने सोचा की दोनों थोड़ी देकर खेलकर वापस आ जाएंगे। शाम तक वे नहीं लौटे तो उनकी चिंता बढ़ गई। उनके मोबाइल भी बंद हो गए थे। उनकी गांव में इधर-उधर तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लगा। इस पर बरोदा थाना में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि मोबाइल से सिम गुम हो गया था। बाद में उन्होंने इंटरनेट से फोन का इस्तेमाल किया तो उनकी लोकेशन हरिद्वार मिली। पुलिस स्वजन को लेकर हरिद्वार गई और दोनों बच्चों को बरामद करके उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed