फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two state-level programs today, Chief Minister will participate

Sonipat News: आज दो राज्यस्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Fri, 14 Nov 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two state-level programs today, Chief Minister will participate
फोटो 45: सोनीपत के एजुकेशन सिटी, राई में अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिव
सोनीपत। मुरथल और राई में शुक्रवार को दो राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। मुरथल स्थित विवि में 72वें सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ और एजुकेशन सिटी, राई में अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी तर ली गई है। दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने लोगों के बैठने के लिए की गई व्यवस्था, पंडाल निर्माण, मंच तैयारियों, साउंड सिस्टम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं, फायर सेफ्टी, वीवीआईपी गेट, पार्किंग, वीआईपी रूट और आपातकालीन सेवाओं के बारे में समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि एजुकेशन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा उनके बैठने के लिए पंडाल में कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक मंच भी बनाया गया है। पंडाल में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबसे पहले डीसीआरयूएसटी, मुरथल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर 72वें सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मौजूद रहेंगे। इसमें सहकारिता से जुड़ी विभिन्न समितियों, संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस दौरान सहकारिता विभाग व सहकारी समितियों हैफेड, वीटा, शुगरफेड, हरको बैंक, एचएससीएआरडीबी, लेबरफैड, हाउस फैड व हरको फैड की ओर से कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री एजुकेशन सिटी राई में दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा, को-ऑपरेटिव सोसाइटीज हरियाणा के रजिस्ट्रार अमरदीप, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, डीसीपी प्रबीना पी, एसीयूटी योगेश दिल्हौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed