{"_id":"68c337b69af98e1be200ecff","slug":"two-roads-will-be-built-in-rai-with-rs-105-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142096-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राई में 1.05 करोड़ रुपये से बनेंगी दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राई में 1.05 करोड़ रुपये से बनेंगी दो सड़कें
Fri, 12 Sep 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ब्लॉक राई में जाखौली-खेवड़ा रोड और झुंडपुर-जाखौली रोड का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इस पर 1.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों सड़कें जर्जर हो चुकी हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दोनों सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं।
गांव जाखौली से खेवड़ा रोड के पुनर्निर्माण पर करीब 64.61 लाख रुपये, झुंडपुर से जाखौली वाया पबसरा रोड के निर्माण पर करीब 41.25 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
प्रवक्ता योगेश ने बताया कि विधायक कृष्णा गहलावत 12 सितंबर को जाखौली में झुंडपुर रोड स्थित काले पुल के पास सुबह 11 बजे नारियल फोड़कर सड़काें के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगी।
विज्ञापन
दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में फायदा मिल सकेगा। योगेश ने बताया कि हलके का सर्वांगीण विकास करवाना विधायक की प्राथमिकता है।
सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। इनके बेहतर होने से शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापार सभी क्षेत्रों को गति मिलती है। जनता की हर समस्या का समाधान करवाना विधायक कृष्णा गहलावत का संकल्प है।