फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two police officers of Sonipat will be awarded Police Medal for meritorious service

Haryana: सोनीपत के दो पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवा के लिए नवाजे जाएंगे पुलिस पदक से

Mon, 14 Aug 2023 07:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

एसीपी राहुल देव की गिनती प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है। डीसीपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजे जाएंगे। वह ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बेहतर कार्य करने के साथ ही डीसीपी मुख्यालय की जिम्मेदारी भी बेहतर निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Two police officers of Sonipat will be awarded Police Medal for meritorious service
एसीपी राहुल देव। डीसीपी वीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत के दो पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजे जाएंगे। इसके लिए चुने गए एसीपी राहुल देव जहां प्रदेश के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं, वहीं डीसीपी वीरेंद्र सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सदैव बेहतर कार्य करने के साथ ही सोनीपत में डीसीपी मुख्यालय की जिम्मेदारी भी बेहतर निभा रहे हैं।

विज्ञापन


सोनीपत, झज्जर व एसटीएफ में डीएसपी रहते किए उत्कृष्ट कार्य
सोनीपत के एसीपी (अपराध) राहुल देव उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोनीपत में डीएसपी रहते पांच लाख के इनामी अजय उर्फ कन्नू करेवड़ी का पंजाब में एनकाउंटर किया था। वहीं रवींद्र पुगथला एनकाउंटर भी उनके नेतृत्व में ही किया गया था। इसके साथ ही नोएडा में उन्होंने एसटीएफ में डीएसपी रहते ढाई लाख के इनामी बलराज भाटी के एनकाउंटर में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने झज्जर में डीएसपी रहते हुए एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महज छह दिन में चालान पेश कर चार माह में गवाही पूरी कराकर दोषी को फांसी की सजा दिलाई थी। इसके साथ ही सोनीपत के बहुचर्चित कैंसर बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसमें धोखाधड़ी करने वालों के साथ पुलिसकर्मी, चिकित्सक व अन्य की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी वीरेंद्र सिंह को मिलेगा पुलिस पदक
सोनीपत में डीसीपी मुख्यालय व ट्रैफिक वीरेंद्र सिंह को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वीरेंद्र सिंह ने डीसीपी मुख्यालय की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाई है। इसके साथ वह पहले गुरुग्राम में भी डीसीपी ट्रैफिक रह चुके है। वहां भी उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed