फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two persons killed neighbour with spade

मारपीट की रंजिश में किरायेदार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

Fri, 18 Nov 2022 08:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
two persons killed neighbour with spade
सोनीपत। गांव नाहरी के पास लामपुर बॉर्डर पर किराये के कमरे में रहने वाले श्रमिक पर उसके पड़ोसी किरायेदार ने अपने साथी संग मिलकर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर पड़ोसी किरायेदार व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव नाहरी निवासी मंजीत सिंह ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव के बाहर लामपुर बॉर्डर के पास किराये के कमरे बना रखे हैं। उनके एक कमरे में बिहार के जिले सहरसा के गांव खम्हौती निवासी अर्जुन राम (38) किराये पर रहते थे। वे क्षेत्र की फैक्टरी में ठेकेदार अनिल के पास काम करते थे। अर्जुन राम के साथ लगते कमरे में उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव दोघट निवासी बबलू भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। बबलू और अर्जुन राम के बीच तीन-चार दिन पहले कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मंजीत ने बताया कि इसका पता लगने पर उन्होंने उनका समझौता करा दिया था। उसके बाद भी वे रंजिश रखते थे। बबलू के कमरे पर दो दिन से उसका दोस्त बिट्टू भी आया हुआ था। रात को करीब साढ़े 10 बजे बबलू और बिट्टू की अर्जुन राम से फिर से कहासुनी हो गई और उन्होंने अर्जुन राम पर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। उसके सिर पर कई वार किए गए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में हमलावर भाग गए। सूचना पाकर मंजीत ग्रामीणों के साथ किराये के कमरों पर पहुंचे और घायल अर्जुन राम को अस्पताल में पहुंचाया। जहां अस्पताल में अर्जुन राम ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से बिट्टू और बबलू का सुराग नहीं है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मंजीत के बयान पर बबलू व बिट्टू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना से पहले स्पीकर बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा
ठेकेदार अनिल ने बताया कि घटना की रात को उसके पास काम करने वाला अर्जुन राम अपने परिवार से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बबलू अपने कमरे में तेज आवाज में स्पीकर बजा रहा था। जिस पर उन्होंने बबलू को स्पीकर की आवाज कम करने को कहा था। वह पहले ही से ही उससे रंजिश रखे थे। ऐसे में उसने साथी संग मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन की पारिवारिक स्थिति है दयनीय
अनिल कुमार ने बताया कि अर्जुन की पारिवारिक स्थिति काफी दयनीय है। वह उनके पास ही श्रमिक का काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। वह दिवाली से पहले अपने घर गया था। उसके बाद छठ पर्व मनाकर वापस आया था। उसने ही उसके शव को बिहार भेजने की व्यवस्था की है।

लामपुर बॉर्डर के पास श्रमिक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मकान मालिक के बयान पर मृतक के पड़ोसी किरायेदार व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed