{"_id":"6015a62b8ebc3e089f2404e4","slug":"two-people-including-security-guards-died-in-road-accidents-sonipat-news-rtk5931501190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में सिक्योरिटी गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। भिगान के पास सिक्योरिटी गार्ड को ट्रक ने कुचल दिया तो बहालगढ़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
गांव भिगान निवासी सुनील ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसके पिता प्रेम सिंह धतूरी स्थित कंपनी में सुरक्षाकर्मी थे। वह शुक्रवार देर शाम गांव भिगान चौक पर साइकिल लेकर पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक चालक ने उसके पिता को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने ट्रक चालक से उसकी पहचान पूछी तो उसने हिमाचल के जिला सोलन के अमर सिंह के रूप में दी। वह अपने पिता को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं एक अन्य हादसे में बहालगढ़ चौक पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव बहालगढ़ निवासी सचिन ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष है और काला ट्रैक सूट व लाल टी शर्ट पहने हुए है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।