{"_id":"63486c2c4451ba192f6003cd","slug":"two-people-dead-in-a-road-accident-sonipat-news-rtk660787297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
गोहाना। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव रुखी के निकट डंपर ने निजी बस के परिचालक को कुचल दिया। डंपर का पहिया परिचालक की गर्दन के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर गोहाना-सोनीपत रोड स्थित गांव बड़ौता में हाईवे के फ्लाईओवर के निकट वाहन की टक्कर से कासंडी के ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
गांव रुखी निवासी रोहित ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह और उनका भाई अश्वनी निजी बस पर परिचालक की नौकरी करते थे। रवह गोहाना बस स्टैंड से बाइक पर अपने भाई को लेकर गांव जा रहा था। जब वह रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव रुखी के निकट एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। वह हाईवे के किनारे जा गिरा जबकि अश्वनी बाइक समेत रोड के बीच में गिर गया। अश्वनी की गर्दन के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।
गांव कासंडी के अशोक ने बताया कि उनका छोटा भाई विकास बुधवार को भतीजे की बाइक लेकर किसी काम से गोहाना गया था। वह शाम को गोहाना से वापस गांव आ रहा था। गोहाना-सोनीपत रोड स्थित गांव बड़ौता में फ्लाईओवर के निकट वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विकास की मौत हो गई। सूचना के बाद गोहाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। अशोक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।