फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two passenger trains will be canceled on June 28, operation of two express will be affected

Sonipat News: 28 जून को दो सवारी गाड़ियां रद्द रहेंगी, दो एक्सप्रेस का संचालन रहेगा प्रभावित

Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two passenger trains will be canceled on June 28, operation of two express will be affected
सोनीपत। रेलवे ने दिल्ली मंडल के करनाल से भैनी खुर्द तक के स्टेशनों पर सुरक्षा के दृष्टिगत 27 व 28 जून को बिजली व यातायात ब्लॉक लिया है। जिसके चलते 28 जून को दो सवारी गाड़ी रद्द रहेंगी, जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रूप से रद्द व दो एक्सप्रेस ट्रेन को बीच रास्ते में 60 से 115 मिनट रोककर चलाया जाएगा। ऐसे में अंबाला की ओर से जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

करनाल से भैनी खुर्द स्टेशनों पर बिजली व यातायात ब्लॉक के चलते 28 जून को दिल्ली से कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 04449) सवारी गाड़ी व कुरुक्षेत्र से दिल्ली की ओर जाने वाली (ट्रेन संख्या 04452) सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 04449 सुबह 7:55 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 9:09 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन संख्या 04452 दोपहर 1 बजे कुरुक्षेत्र से अपनी यात्रा प्रारंभ करती है। जिसका 3:20 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं खजुराहो-कुरुक्षेत्र जाने वाली (ट्रेन संख्या 11841) गीता जयंती एक्सप्रेस 27 जून को पानीपत स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन सुबह 9:47 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंचती है। कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली (ट्रेन संख्या 11842) गीता जयंती एक्सप्रेस 28 जून को पानीपत से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। जिसका सोनीपत स्टेशन पर शाम 4:51 बजे ठहराव निर्धारित है। मुंबई से अमृतसर जाने वाली (ट्रेन संख्या 12925) पश्चिम एक्सप्रेस का 27 जून को मार्ग में 60 मिनट रोककर संचालन किया जाएगा। जिसका सुबह 11:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। अमृतसर से नई दिल्ली रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 12460) इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 जून को 115 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed