{"_id":"67b397ba403883785006ffbf","slug":"two-passenger-trains-were-cancelled-unchahar-10-hours-late-and-netaji-express-8-hours-late-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132460-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो सवारी गाड़ी रहीं रद्द, ऊंचाहार 10 घंटे तो नेताजी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो सवारी गाड़ी रहीं रद्द, ऊंचाहार 10 घंटे तो नेताजी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट
विज्ञापन
फोटो 26- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ और नई दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना के बाद ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ रहा है। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोमवार को करीब दर्जनभर से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं। दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली दो सवारी गाड़ी 64001-64002 रद्द रहीं। वहीं कई सवारी गाड़ियां भी आधे घंटे से एक घंटा देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचीं।
सोमवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 10:23 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 8:16 घंटे, 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस 5:16 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:52 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 1:32 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 2:06 घंटे, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 55 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 1:21 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट की 18310 जम्मूतवी एक्सप्रेस 4:01 घंटे, 03310 गरीब रथ एक्सप्रेस 9:31 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 1:23 घंटे, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली सवारी गाड़ी 1:16 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:16 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
वर्जन-
-ट्रेनों की समय सारणी में सुधार को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल महाकुंभ के चलते कुछ ट्रेनों के आवागमन में देरी हो रही है। सोमवार को भी दिल्ली से चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी