फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two passenger trains canceled due to derailment of goods train at Nizamuddin station

Sonipat News: निजामुद्दीन स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल होने से दो सवारी गाड़ी रद्द

Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two passenger trains canceled due to derailment of goods train at Nizamuddin station
सोनीपत। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इसके चलते रेलवे ने महिला स्पेशल और एचएनके सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया, जबकि अन्य गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे मालगाड़ी डिरेल हो गई। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत गाड़ी को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक व्यवस्था दुरुस्त कर रेलवे यातायात बहाल कर दिया गया था। यातायात प्रभावित होने पर रेलवे ने नई दिल्ली से पानीपत जाने वाली 04963 महिला स्पेशल और हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र जाने वाली गाड़ी संख्या 04405 रद्द कर दी। इससे इस रूट पर चलने वाली महिला व अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि होलंबी कलां स्टेशन पर भी ओएचई टूटने से ट्रेनें प्रभावित रही। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने ओएचई टूटने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सांदल कलां पर खड़ी रही सवारी गाड़ी, मालवा एक्सप्रेस में भेजीं सवारियां
पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली गाड़ी संख्या 04586 शुक्रवार शाम को पानीपत स्टेशन से चलकर सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। उसे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कटरा से आ रही 12920 मालवा एक्सप्रेस को रोककर सवारियों को सोनीपत के लिए रवाना किया गया। हालांकि करीब 40 मिनट के बाद ट्रेन में आई तकनीकी खामी को दूर कर फिर से उसे चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामुद्दीन स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल होने के कारण दो सवारी गाड़ियों को रद्द करना पड़ा है। व्यवस्था दुरुस्त कर अन्य ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया है। इससे कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से थोड़ी देरी से चली हैं। -प्रेम प्रकाश झा, जन संपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed