{"_id":"68b35e7ded554b253a07c953","slug":"two-parties-fight-over-childrens-dispute-sonipat-news-c-197-1-snp1001-141515-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Sun, 31 Aug 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एक निजी स्कूल में बच्चों के झगड़े में सुनवाई करने के लिए बुलाए गए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।
शहर निवासी पवन मलिक ने बताया कि उनका बेटा शहर के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उसे दो दिन पहले स्कूल के अंदर जाकर कुछ बच्चों ने पीटा था। आरोप है कि एक लड़के के पिता ने भी स्कूल में आने के बाद उनके बेटे को पीटा।
इसका विरोध करने पर लड़के के पिता ने उसे दांत से काटने शुरू कर दिया। परिजनों ने बीच-बचाव किया तो हथियार निकालकर हवा में लहराकर जान से मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी पवन का कहना है कि बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों को स्कूल में बुलाया गया था। जहां दोनों पक्षों में झगड़ा होने व मारपीट करने व हथियार तक लहराकर धमकी देने की की सूचना मिली है। इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। स्कूल में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।
इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जांच में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।