{"_id":"6841f156ebb2f991d80afb49","slug":"two-parties-clash-in-land-dispute-case-registered-against-17-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137628-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, 17 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, 17 पर मुकदमा दर्ज
Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव चौहान जोशी में जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे दोनों पक्षों में लाठियां चलीं। बहालगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
गांव चौहान जोशी निवासी राहुल ने बताया कि उनके परिवार की कुमासपुर रोड पर 2 बीघा जमीन है। यह जमीन उनके परिवार के पास है। एक महीना पहले उनके परिवार में जमीन बांटी गई थी, जिसमें फैसला हुआ था कि एक बीघा जमीन पर उनके ताऊ बीलू का परिवार बिजाई करेगा। इसके बदले में वह दूसरी जगह एक बीघा जमीन देंगे। ताऊ ने उन्हें जमीन नहीं दी तो उन्होंने दो बीघा जमीन की जुताई कर दी, जिसको लेकर ताऊ का परिवार रंजिश रखने लगा। इसी वजह से ताऊ के बच्चों ने उनके भाई शुभम के साथ झगड़ा किया। वह बचाव में गए तो उनके भाई संजू, मां मुकेश, चाचा सुरेंद्र पर भी हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष के सोनू ने भी बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके परिवार की तीन बीघा पुश्तैनी जमीन है। इसमें से दो बीघे जमीन पर बिजे बिजाई करता था। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों का फैसला हो गया था। आरोप है कि अब दूसरे पक्ष ने जमीन की जुताई कर दी। जब वह अपने भाई विकास के साथ खेत से आ रहे थे तो उन्हें माता मंदिर के पास युवक मिला। जिस पर जमीन के विवाद में झगड़ा हुआ। जिसमें आरोपियों ने दोनों भाइयों व अमित को चोट मारी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।