{"_id":"662566b54e49d6bc6e0f8516","slug":"two-more-additional-buses-will-be-run-on-katra-route-permit-sought-from-headquarters-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117190-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कटरा रूट पर चलाई जाएंगी दो और अतिरिक्त बसें, मुख्यालय से मांगा परमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कटरा रूट पर चलाई जाएंगी दो और अतिरिक्त बसें, मुख्यालय से मांगा परमिट
Mon, 22 Apr 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में वेटिंग के कारण अपनी यात्रा निरस्त नहीं करनी पड़ेगी। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए कटरा रूट पर दो और अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यालय को परमिट जारी करने की मांग भेजी है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि परमिट मिलते ही बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में सोनीपत डिपो से कटरा के लिए दो बसों का परिचालन किया जाता है। नवरात्र में कटरा रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। इससे उत्साहित रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट पर ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व बसों की संख्या बढ़ाने की योजना तैयार की है, इससे यात्रियों को राहत मिल सके और रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी हो। कटरा रूट पर दो और बसों का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को भीड़ से छुटकारा मिल सकेगा।
नई बसें आने के बाद बढ़ाए जा रहे रूट
सोनीपत डिपो में नई बसें आने के बाद बसों की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में सोनीपत डिपो में करीब 148 बसें हैं। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के बाद अधिकारी नए रूट बढ़ा रहे हैं, वहीं कमाई वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। डिपो से अलवर, बिजनौर, कालका, डबवाली रूट शुरू किए गए हैं। अब कटरा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन
वर्जन
नवरात्र में कटरा रूट पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए इस रूट पर दो और अतिरिक्त बसें चलाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत परमिट के लिए मुख्यालय मांग भेजी गई है। परमिट मिलते ही कटरा रूट पर दो और बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस रूट पर दो ही बसों का परिचालन होता है।
- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत