फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two more accused arrested for breaking car window and stealing cash and jewellery

Sonipat News: कार का शीशा तोड़ कर नकदी व आभूषण चोरी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for breaking car window and stealing cash and jewellery
गन्नौर। जीटी रोड स्थित उत्सव ढाबे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़ कर नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम यूनिट गन्नौर ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार जिले के हांसी निवासी संदीप और भिवानी जिले के बवानी खेड़ा निवासी अजय है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मानव ने 3 दिसंबर को शिकायत दी थी कि वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। वह गन्नौर के उत्सव ढाबे पर खाना खाने रुके थे। उस दौरान एक बाइक उनका पीछा करती आ रही थी। वह जब खाना खा रहे थे तो बाइक सवार युवकों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और बैग लेकर भाग गए थे। बैग में 15 हजार रुपये और सोने के आभूषण थे। इस पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। क्राइम यूनिट गन्नौर ने आरोपी प्रदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब टीम ने सख्ती करते हुए आरोपी संदीप व अजय को गिरफ्तार किया है। गन्नौर क्राइम यूनिट प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी अजय व संदीप पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अजय पर एक मुकदमा और आरोपी संदीप पर छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी संदीप एक मामले में पीओ भी घोषित हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से नकदी, आभूषण व बाइक बरामद करेगी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed