फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two months after marriage, newlyweds hanged themselves, five including husband named

Sonipat News: शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने फंदा लगा दी जान, पति समेत पांच नामजद

Wed, 17 Apr 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two months after marriage, newlyweds hanged themselves, five including husband named
गोहाना। गांव गामड़ी में दहेज प्रताड़ना से पीड़ित नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के बाद पति, सास व अन्य उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालियों की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति, सास व देवर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव खेडी गुज्जर निवासी मुकेश ने बताया कि उनके दो बेटी और एक बेटा है। कार्तिका (21) उनकी बड़ी बेटी थी। कार्तिका की शादी दो महीने पहले 18 फरवरी को गामड़ी निवासी सुमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी बेटी शादी के बाद गर्भवती भी हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोग बच्चे को लेकर बेटी को ताने देने लगे। 14 अप्रैल को मृतका के पति सुमित व उसके देवर पंकज कार्तिका को खेड़ी गुज्जर से लेकर गए थे। मंगलवार सुबह 7 बजे सुमित को फोन कर कार्तिका से बात कराने को कहा तो उसने चाय बनाने का बहाना बनाया। फिर 8 बजे पंकज का फोन कार्तिका के भाई कमल के पास आया कि कार्तिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद वह गामड़ी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतका के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed