फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two members of cow protection team arrested along with a cart full of meat

Sonipat News: गोरक्षा दल के सदस्यों से मांस से भरी गाड़ी समेत दो को पकड़ा

Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two members of cow protection team arrested along with a cart full of meat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई (सोनीपत)। गोरक्षा दल के सदस्यों ने शनिवार को नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा के पास से मांस से भरी कार के साथ दो लोगों को पकड़ा। आरोप लगाया कि कार में प्रतिबंधित मांस भरा है। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने गुस्से में कार के शीशे तोड़ दिए और दोनों युवकों की पिटाई की। गोरक्षा दल के सदस्यों ने दोनों को बचाकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ मुरथल थाना में हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत के मालवीय नगर निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह गोरक्षा दल में सदस्य हैं। शनिवार को वह अन्य सदस्यों सेक्टर-23 निवासी नितिश, साहिल, योगेश के साथ भिगान टोल प्लाजा के पास मौजूद थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि कार से दो युवक पानीपत से दिल्ली तरफ आ रहे हैं। उनकी कार में प्रतिबंधित मांस है। इसी बीच जब लाल रंग की कार वहां पर पहुंची तो उन्होंने उसे रोक लिया। कार के अंदर पिछली सीट पर मांस रखा हुआ था। कार चालक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के हुमायूंनगर निवासी मोहम्मद अरशद व मेरठ के सदीक नगर निवासी शाह आलम के रूप में दी। उन्होंने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस टीम ने कार व दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आनंद कुमार ने बताया कि दोनों कार युवकों को पकड़े के बाद जब उनसे पूछताछ की जा रही थी तो कई राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीरों को कार में प्रतिबंधित मांस का पता लगा तो उन्होंने कार के शीशे तोड़ दिए और युवकों के साथ मारपीट की। उन्होंने उन युवकों को राहगीरों से बचाया और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed