फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two masked men caught on CCTV trying to steal at petrol pump

पेट्रोल पंप में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश

Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two masked men caught on CCTV trying to steal at petrol pump
गोहाना। शहर में रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर गोहाना बाईपास के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर रविवार की रात को कार्यालय की खिड़की तोड़कर दो नकाबपोश बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया गया। कर्मचारी के जगने पर दोनों चोरी करने में नाकामयाब रहे और वहां भाग निकले। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसी के आधार पर शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक सुधीर जैन ने बताया कि रात करीब दो बजकर आठ मिनट पर दो नकाबपोश युवक खेतों की तरफ से पंप पर आए। उस समय पेट्रोल पंप पर नियुक्त तीन कर्मचारी एक कमरे में सो रहे थे। उनके अनुसार चोरों ने पहले कार्यालय का गेट रॉड से तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद खिड़की की जाली व शीशा तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसमें भी नाकामयाब रहे। इससे पहले उन्होंने सीसीटीवी को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी नाकामयाब रहे। इसी दौरान पंप का एक कर्मचारी उठकर बाहर आया तो वे फरार हो गए। सुशील जैन ने बताया कि शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के चलते तिजोरी में पांच-छह लाख रुपये नकद रखे थे।
विज्ञापन

वर्जन
पेट्रोल पंप पर चोरी के प्रयास की सूचना मिली थी। वहां से सीसीटीवी बरामद की गई है। पेट्रोल पंप संचालक ने भी चोरी न होने के चलते कोई शिकायत नहीं दी और कार्रवाई करवाने से भी मना कर दिया है। फिर भी पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed