फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two lives devastated by a murder... The disabled couple lost their only support along with their son.Two lives devastated by a murder... The disabled couple lost their only support along with their son.

Sonipat News: एक हत्या से तबाह हुईं दो जिंदगियां...बेटे संग छिन गया दिव्यांग दंपती से एकमात्र सहारा

Fri, 16 Jan 2026 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Two lives devastated by a murder... The disabled couple lost their only support along with their son.Two lives devastated by a murder... The disabled couple lost their only support along with their son.
फोटो :14: सोनू का फाइल फोटो
गन्नौर (सोनीपत)। गांव बेगा के युवक सोनू की हत्या ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। यह एक युवक की जान जाने का मामला नहीं, बल्कि दो दिव्यांग बुजुर्गों के जीवन का सहारा छीनने की दर्दनाक कहानी है। सोनू किसानी कर दिव्यांग माता-पिता की जिम्मेदारी संभाल रहा था और उनके लिए भोजन से दवा तक का प्रबंध कर रहा था।
विज्ञापन


सोनू उर्फ टीटा के पिता विनोद लकवाग्रस्त होने के कारण वर्ष 2024 से दिव्यांग अवस्था में हैं। वह चारपाई से उठने में भी असमर्थ हैं। किसान पिता की खेती को अब सोनू ही संभाल रहे थे। मां सीता देवी करीब दस साल से आंखों की बीमारी से पीडि़त हैं। उन्हें कम दिखाई देता है और दैनिक कामकाज में भी वह दूसरों पर निर्भर हैं। ऐसे हालात में सोनू ही उनके लिए आंख, हाथ और सहारा थे। वह खेती-बाड़ी कर घर का खर्च चलाते और माता-पिता के भोजन से लेकर दवाइयों तक की पूरी व्यवस्था करते थे।
विज्ञापन




परिवार सहित गन्नौर में रह रहे बड़े भाई

सोनू के बड़े भाई मोनू का विवाह हो चुका है और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गन्नौर में रह रहे हैं। गांव में माता-पिता के साथ रहने और उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी सोनू ने अपने कंधों पर उठा रखी थी। अब सोनू का शव यमुना किनारे बालू (रेत) में दबा मिला है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बूढ़े और असहाय माता-पिता सोनू को याद कर आंसू बहा रहे हैं। बार-बार कह रहे-मेरा तो सहारा ही छीन लिया। ऐसी भी क्या दुश्मनी थी। गांव में माहौल शोकपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




माता-पिता की सेवा में समर्पित था सोनू

ग्रामीण बताते हैं कि सोनू रोजाना खुद भोजन बनाकर माता-पिता को खिलाता था। समय पर दवाइयां देना, डॉक्टर के पास ले जाना और हर जरूरत का ध्यान रखना उसकी दिनचर्या का हिस्सा था। वह खेतों से लौटने के बाद भी मां-बाप की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ता था। हत्या से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।




रिश्ते की तैयारी से पहले उजड़ गया घर

परिजनों के अनुसार सोनू के रिश्ते की बातचीत भी चल रही थी। चाचा राजेश ने बताया कि सोनू के ताऊ अफ्रीका में रह रहे हैं। वह मार्च में गांव आने वाले थे। उसी दौरान सोनू का रिश्ता तय कर शादी की तैयारी की जानी थी। परिवार में खुशी का माहौल बनने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक वारदात हो गई और सारे सपने चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed