फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two knives used in the murder of the girl and a mobile phone were found with the mother.

Sonipat News: युवती की हत्या में प्रयुक्त दो चाकू और मां के पास मोबाइल मिला

Tue, 14 Apr 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two knives used in the murder of the girl and a mobile phone were found with the mother.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। देवीनगर कॉलोनी में आन के लिए नर्सिंग छात्रा चीनू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए हैं जबकि मां के पास से मृतका का मोबाइल मिला है।
पुलिस के अनुसार रविवार को डायल-112 पर सूचना मिली थी कि देवीपुरा में युवती के साथ उसके परिजन जबरन शादी को लेकर मारपीट कर रहे हैं। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची थी। विवाद के दौरान पुलिसकर्मी के सामने ही आरोपियों ने चीनू (23) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

बाद में पता लगा था कि युवती एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि चीनू अपने पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी जबकि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिवार अपनी पंसद की शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह घर में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पिता अनिल, मां मीरा और भाई राहुल ने मिलकर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश की थी लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया था।


मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल, राहुल व मीरा को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने आरोपी अनिल व राहुल की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो चाकू बरामद कर लिए हैं। वहीं युवती का मोबाइल उसकी मां पास से मिला है। पुलिस अब मोबाइल से भी सबूत जुटाने की कोशिश करेगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed