फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two killed in suspicious circumstances, police began investigating

संदिग्ध हालात में दो की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Sun, 21 Sep 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 21 Sep 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 नरेला इलाके में दो युवकों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। एक शव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जबकि दूसरे का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी आंखें बंद थीं। दोनों मामले नरेला सब-डिवीजन अंतर्गत अलीपुर और नरेला थाना इलाके के हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
नरेला थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अस्पताल रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे एक पेड़ से लटकी एक युवक की लाश बरामद की। 25-30 साल के इस युवक की आंखों पर रुमाल बंधा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि, साप्ताहिक हाट के एक प्रधान के मुताबिक मरने वाला सब्जी बेचता था और नरेला में ही किराये पर रहता था। वह तीन दिन से गायब भी था। जांच अधिकारी एएसआई आनंद का कहना है कि मृतक के बारे में आधी-अधूरी जानकारी है कि वह समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला था। मौत की वजह हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में मिला शव
रहस्यमय हालात में मौत का दूसरा मामला अलीपुर थाना इलाके का है। शनिवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने खेतों से एक युवक का शव बरामद किया है। उसके शरीर पर किसी कंपनी के वाहन चालक की वर्दी मिली है। हालांकि जेबें पूरी तरह से खाली हैं। चेहरे तथा सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। अलीपुर पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कहीं और करके लाश को यहां फेंका गया है। या यह भी संभव है कि उसकी गाड़ी लूटने के बाद हत्या की गई हो। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed