{"_id":"61eef74333412d380068b3ff","slug":"two-killed-in-separate-road-accidents-sonipat-news-rtk636605757","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली व सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को प्याऊ मनियारी के पास एनएच-44 पर दिल्ली-पानीपत लेन पर जा रहे टीडीआई कुंडली निवासी राजेश की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वहीं गांव शहजादपुर के पास डंपर की चपेट में आकर घायल हुए युवक की खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। शहजादपुर के राजेश कुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई अनिल ने ईको वैन ले रखी है। 21 जनवरी को वह ईको वैन को लेकर देर शाम गांव में स्थित फैक्टरी के पास गया था। जहां डंपर ने उसे टक्कर मार दी थी। उसके बाद उसे पीजीआई में ले जाया गया था, जहां से वह उसे वापस ले आए थे। अब फिर से हालत बिगड़ने पर वह उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।