{"_id":"6271734d28a20448c61d0070","slug":"two-including-home-guard-died-after-being-hit-by-a-train-sonipat-news-rtk645619010","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड सहित दो की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को नागरिक अस्पताल भिजवाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जीआरपी से जांच अधिकारी अजय ने बताया कि हिराकुंड एक्सप्रेस के चालक ने सोमवार को सूचना दी कि हरसाना स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह मौके पर पहुंचे तो युवक का शव पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में शव की पहचान गांव राठधना निवासी पंकज (30) के रूप में हुई। परिजनों ने जीआरपी को बताया कि पंकज कुंडली में होमगार्ड में नियुक्त था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से पंकज की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि पंकज के दो बच्चे हैं। बेटी तीन साल की है और बेटा दो साल का। पंकज की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
उधर, ईदगाह कॉलोनी के पास सोमवार शाम को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सुंदर सांवरी निवासी प्रदीप (18) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोट
सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसे हुए हैं। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
महाबीर सिंह, प्रभारी, थाना जीआरपी, सोनीपत