फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two groups clashed in ITI, two students who came to rescue were attacked with sharp weapons

Sonipat News: आईटीआई में दो गुट भिड़े, बचाव में आए दो छात्रों पर धारदार हथियार से हमला

Sat, 24 May 2025 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in ITI, two students who came to rescue were attacked with sharp weapons
फोटो :08: सोनीपत स्थित आईटीआई में हुए हमले के बाद नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन छात्र। संवाद
सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में शुक्रवार को दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। आपसी विवाद में बचाव के लिए आए दो छात्रों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे वह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आईटीआई प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

गांव बिलंदपुर खेड़ी निवासी रोहित व बहालगढ़ निवासी अजय आईटीआई में वेल्डर ट्रेड से कोर्स कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आईटीआई परिसर में उनके साथी संग झगड़ा हो रहा था, जिसमें दोनों छात्र बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। उसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

घायल छात्र अजय ने बताया उनके साथी के साथ हो रहे झगड़े में बचाव करते हुए अचानक किसी ने हमला कर दिया। उसके बाद उन्हें चक्कर आ गए। वह नहीं देख सके कि किस हथियार से वार किया है। अन्य के आने पर हमलावर मौके से भाग निकले। आईटीआई संस्थान के अधिकारी झगड़े की सूचना पर पहुंचे तो वहां घायल छात्र थे। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में अधिकारी मेजर संजय श्योराण ने बताया कि झगड़े का पता लगते ही छात्र व अन्य मौके पर पहुंचे थे, जहां दो छात्र घायल मिले थे। आईटीआई प्रबंधन भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। जांच के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed