{"_id":"61ad048794079808ff3e2af7","slug":"two-girl-students-who-went-to-college-from-different-places-went-missing-sonipat-news-rtk631865240","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से कॉलेज गई दो छात्राएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों से कॉलेज गई दो छात्राएं लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर में अलग-अलग स्थानों से कॉलेज के लिए गई दो छात्राएं संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत सिविल लाइन व सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज में आई एक छात्रा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने बताया कि शनिवार को उसका भाई उसे कॉलेज में छोड़कर आया था। जब वह दोपहर बाद उसे लेने गया तो उसकी बहन उसे वहां नहीं मिली। उसकी बहन का मोबाइल फोन भी बंद आने लगा। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं सदर थाना क्षेत्र से कॉलेज के लिए गई छात्रा नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह शनिवार सुबह कॉलेज गई थी। वापस न लौटने पर सदर थाना पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्राओं का पता लगा रही है।