फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   two factories of nail polish raided, seige

नेल पॉलिश की दो फैक्टरियों में स्वास्थ्य विभाग का छापा, बगैर लाइसेंस के चलाई जा रही फैक्टरी की सील

Thu, 05 Mar 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
two factories of nail polish raided, seige
फैक्टरी में छापामार कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के अधिकारी। - फोटो : Sonipat
खरखौदा (सोनीपत)। गांव फिरोजपुर बांगर के औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस चलाई जा रही दो फैक्टरियों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। फैक्टरियों में भारी मात्रा में केमिकल भी रखा हुआ था। वह भी तय मानकों के अनुरूप नहीं था। असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर मनमोहन तनेजा के नेतृत्व में रोहतक व सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्टरियों का रिकार्ड खंगाला। नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे और सैदपुर चौकी प्रभारी चांद भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर बांगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अवैध तरीके से नेल पॉलिसी फैक्टरी चल रही है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर, पंचकूला मनमोहन तनेजा के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने मौके पर जाकर औद्योगिक क्षेत्र में दीप कोटिंग इंडस्ट्री से ही नेल पॉलिस बनाने की दो फैक्ट्ररियों चल रही थीं। जांच में टीम ने पाया कि दोनों ही फैक्ट्ररियों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चलाया जा रहा है। वहीं दोनों ही फैक्टरी में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ है। जिसे भी मानकों को ताक पर रखकर इन फैक्ट्रियों में स्टोर किया गया था। टीम को जब जांच के दौरान जानकारी मिली कि फैक्टरी मालिक द्वारा बवाना, दिल्ली में भी एक फैक्टरी चलाई जा रही है तो असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर टीम ने उस फैक्टरी का भी निरीक्षण किया गया। वह फैक्टरी वैध मिली। इस दौरान वरिष्ठ ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी राकेश दहिया, वरिष्ठ ड्रग्स कंट्रोलर गुरुचरण मान, वरिष्ठ ड्रग्स कंट्रोलर संदीप हुड्डा, ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी मनदीप मान व सैदपुर चौकी प्रभारी चांद सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने लिए सैंपल, सीज किए प्रोडक्ट
ड्रग्स इंस्पेटर संदीप हुड्डा ने बताया कि मौके पर रखे केमिकल व मशीनों को सील किया गया गया है। वहीं टीम ने 12 सैंपल लेने के साथ ही 13 प्रकार के कास्मेटिक प्रोडक्ट सीज किए हैं। इसके बाद आगामी कार्रवाई में फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा, जिसके बाद मामले को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर कमिश्नर अशोक मीणा के आदेश पर टीम का गठन कर फैक्टरियों में छापा मारकर जांच की गई। जिसमें जांच के दौरान चल रही फैक्टरी में केमिकल मिला है, जिसे भी नियमों के तहत नहीं रखा गया था। मामले में अभी जांच जारी है।
-मनमोहन तनेजा, असिस्टेंट सु्टेट ड्रग्स कंट्रोलर, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed