फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two elderly people died of corona, 89 patients recovered with 64 getting infected

कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत, 64 संक्रमित मिलने के साथ 89 मरीज हुए ठीक

Thu, 10 Feb 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two elderly people died of corona, 89 patients recovered with 64 getting infected
सोनीपत। कोरोना से लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा अब डराने लगा है। लगातार छठे दिन जिले में कोरोना से मौत होने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को कोरोना से दो बुजुर्गों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसमें गांव बैंयापुर निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग व रायपुर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। तीसरी लहर में जिले में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि अब संक्रमित मरीज 100 से कम मिल रहे हैं और ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 64 नए संक्रमित मिलने के साथ 89 मरीज ठीक हुए है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 342 रह गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गांव ढुराना में 3 साल का बच्चा, तिहाड़ कलां में 7 का बच्चा व सिसाना में 13 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सेक्टर-15 में 76 साल की बुजुर्ग महिला, 66 साल का बुजुर्ग व्यक्ति, भांवर में 70 साल का बुजुर्ग, खरखौदा के कुलदीप नगर व गढ़ी सराय खां में 60-60 साल की बुजुर्ग महिला, मोहाना में 70 व 60 साल के दो बुजुर्ग, जागसी में 70 साल की बुजुर्ग महिला, बजाना खुर्द में 68 साल का बुजुर्ग, बड़वासनी में 65 साल का बुजुर्ग, चिड़ाना में 60 साल का बुजुर्ग व गोहाना में 13 साल के बच्चे समेत 8 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 1111 लोगों के सैंपल लिए
जिले भर में बुधवार को 1111 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 948 आरटीपीसीआर और 163 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट बुधवार को ही प्राप्त हो गई थी। इसमें से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से तीन मरीजों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.45 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1076 रिपोर्ट भी बुधवार को प्राप्त की गई। इसमें से 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इस टेस्ट का संक्रमण दर 5.58 फीसदी रही। वहीं कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंयापुर व रायपुर में दो बुजुर्गों की हुई मौत
कोरोना की वजह से बुधवार को दो बुजुर्गों की मौत की पुष्टि हुई। गांव बैंयापुर के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त थे। वह एक साल से अस्थमा से पीड़ित थे। उसने कोविशील्ड की दोनों डोज लगवा रखी थी। वहीं रायपुर के रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग एक वर्ष से कैंसर पीड़ित थे। उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर 24 जनवरी को उसे ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी जानलेवा बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीसरी लहर में एक दिन में दो लोगों की मौत की पुष्टि होने के साथ 20 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed