{"_id":"6671be9db10b9c350a0b0a5c","slug":"two-died-under-suspicious-circumstances-at-different-places-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119888-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में गई दो की जान
Tue, 18 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
राई। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें से एक ही पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात की मौत गर्मी से होने का अंदेशा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
बहालगढ़-मेरठ रोड स्थित यमुना पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष है। उनके शरीर पर सफेद रंग का बनियान व पेंट मिली है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। अंदेशा है कि उनकी जान गर्मी से गई है, लेकिन चिकित्सक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता लग सकेंगे।
उधर गांव बसौदी निवासी किसान सतबीर का शव सोमवार देर शाम खेत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।