फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two dengue cases were found, health department got fogging done

Sonipat News: डेंगू के दो केस मिले, स्वास्थ्य विभाग ने कराई फॉगिंग

Sat, 23 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two dengue cases were found, health department got fogging done
सोनीपत। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बढखालसा क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिलने के बाद फॉगिंग कराई जा रही है। अब तक जिले में डेंगू के 23 केस मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर एंटी लार्वा अभियान चला रही है। पानी में लार्वा मिलने के बाद हौज, ड्रम व अन्य बर्तनों को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू लार्वा की जांच कर रही हैं और 30 आशा कार्यकर्ता अभियान में शामिल हैं जो लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव बारे जागरूक कर रही है। जिले में अब तक मलेरिया के नौ और चिकनगुनिया का एक मरीज मिला है। डेंगू से बचाव के लिए विभाग की तरफ से लगातार कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। हाई रिस्क एरिया में विभाग का फोकस कर रहा है। साथ ही मरीजों को डेंगू की जांच के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रही डेंगू लैब में रक्त के नमूने देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए हाई रिस्क एरिया में कुंडली, प्याऊ मनियारी, बीसवां मिल, फाजिलपुर, बंदेपुर, कबीरपुर, मुरथल, राठधाना, बहालगढ़, रायपुर, बारोटा को शामिल किया हैं। वर्ष 2024 में कबीरपुर में 32 केस, मुरथल और कुंडली में 11-11 केस, बीसवांमील में सात और फाजिलपुर में नौ मरीज मिले थे। जिले में फॉगिंग कराने के लिए 182 मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed