{"_id":"688a7abb951cd754ff0590b1","slug":"two-damaged-fire-brigade-vehicles-parked-in-the-premises-of-the-nagar-palika-office-are-turning-into-junk-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140075-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा कार्यालय परिसर में खड़ी दमकल विभाग की दो क्षतिग्रस्त गाड़ी बन रही कबाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा कार्यालय परिसर में खड़ी दमकल विभाग की दो क्षतिग्रस्त गाड़ी बन रही कबाड़
Thu, 31 Jul 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के गन्नौर नगरपालिका कार्यालय परिसर में खड़ी दमकल विभाग की क्षतिग्रस्त गाड़ी। संव
गन्नौर। नगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में खड़ी दमकल विभाग की दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां अब जर्जर हालत में कबाड़ का रूप ले चुकी हैं। वर्षों से एक ही स्थान पर खड़े इन वाहनों की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि उनमें उगने के बाद पेड़ भी इतना बड़ा हो गया है कि गाड़ी को हटाने के लिए उसे पहले काटना पड़ेगा।
गाड़ियों की हालत देखकर लगता है कि इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दोनों दमकल वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने के चलते कई वर्ष पूर्व नगर पालिका परिसर में खड़ा किया गया था। उसके बाद न तो उनकी मरम्मत करवाई गई और न ही उनकी देखभाल। लोगों का कहना है कि दमकल गाड़ियों जैसे आवश्यक सेवा के वाहन यदि उपयोग के लायक नहीं रह गए हैं, तो उन्हें कबाड़ घोषित कर हटाया जाना चाहिए।
अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण सिर्फ एक बेकार जगह घेरने वाला ढांचा बनकर रह गए हैं। शहरवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि वे इन वाहनों को तुरंत हटाने की प्रक्रिया शुरू करें
विज्ञापन
गाड़ियों को हटवाने के लिए दमकल विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन गाड़ी हटवाई नहीं जा रही। अब फिर उन्हें लिखित में गाड़ी उठाने को कहा जाएगा। यदि गाड़ी नहीं हटवाई गई तो नपा अपने स्तर पर गाड़ियों को उठवा कर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र में पहुंचाएगा।
- प्रदीप खर्ब, सचिव, नगरपालिका