{"_id":"295e925e23c758214616f2248920c8fb","slug":"two-cow-release-by-smugglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गायों और बछड़े को तस्करों के चुंगल से छुड़वाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गायों और बछड़े को तस्करों के चुंगल से छुड़वाया
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादर के गांव घसौली निवासी एक युवक की सूझबूझ से फोर-व्हीलर में तस्करी करके ले जाई जा रही दो गायों और बछड़े को छुड़वा लिया गया।
विज्ञापन
हालांकि इस घटना के दौरान तस्करों ने युवक के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और गोवंश को गौशाला भिजवाया।
पुलिस ने आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें तलाश करना शुरू कर दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव घसौली निवासी गौरव ने पुलिस को बताया कि वह गांव बेगा की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में तिरपाल से ढका हुुआ एक फोर-व्हीलर दिखाई दिया।
विज्ञापन
फोर व्हीलर में उसे पशुओं के होने का शक हुआ तो उसने गांव के अड्डे पर पहुंचकर अपने साथी अंकुर, मोहित, अंकुर को अपने साथ लिया और फोर-व्हीलर को रास्ते में रुकवा लिया।
विज्ञापन
जब फोर-व्हीलर का तिरपाल हटाकर देखा तो अंदर दो गाय और एक बछड़ा बुरी हालत में थे। उन्होंने फोर व्हीलर में गाय को लादकर ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।
पकड़े गए युवकों की पहचान गांव बेगा निवासी राहुल और छोटू उर्फ बृजेंद्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान छोटू ने अपने जेब से चाकू निकालकर गौरव के हाथ पर हमला कर दिया।
जिसके बाद पकड़े गए उक्त दोनों भी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपी अपना फोर-व्हीलर व गाय वहीं पर छोड़ गए। गौरव ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन व गायों को कब्जे में ले लिया। गौरव को प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।