फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two cars collided on National Highway-71A, two policemen injured

रोहतक के ध्यानार्थ : राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर दो कारों की भिड़ंत, दो पुलिस कर्मी घायल

Mon, 27 May 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on National Highway-71A, two policemen injured
गोहाना। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर गांव भैंसवान खुर्द के पास दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक गाड़ी में सवार दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। वह चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। दोनों को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव पहरावर से मनोज कुमार ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस की नौकरी करते हैं और शहर थाना गोहाना में कार्यरत हैं। रोहतक के गांव पिलाना के बलराम भी उनके साथ कार्यरत हैं। वह चुनावी ड्यूटी के लिए कार में सोनीपत जा रहे थे। कार बलराम चला रहे थे। वह जब आंबेडकर चौक पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक मामले में आरोपी रोहतक के गांव घिलौड़ में है। इस पर वह गांव घिलौड़ गए, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला। इसके बाद वह वापस आ रहे थे। भैंसवान खुर्द चौक के निकट पहुंचने पर गलत दिशा से आई कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed