{"_id":"623f6a74ce80d756a15173af","slug":"two-bullets-fired-at-the-security-personnel-pgi-referee-brother-accused-of-driving-away-the-girl-sonipat-news-rtk6421537148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मी को मारीं दो गोलियां... पीजीआई रेफर, भाई पर लड़की भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाकर्मी को मारीं दो गोलियां... पीजीआई रेफर, भाई पर लड़की भगाने का आरोप
विज्ञापन
गांव भठगांव में रंजिश को लेकर किराना स्टोर के पास शनिवार देर शाम तीन युवकों ने सुरक्षा गार्ड को दो गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली सिक्योरिटी गार्ड (सुरक्षाकर्मी) की कमर व बाएं हाथ पर लगी। उसे घायल अवस्था में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। गोली मारने का आरोप गांव के ही युवक व दो अन्य पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। मामला गांव की युवती के गायब होने से जुड़ा बताया जा रहा है। गायब युवती के परिजनों को शक है कि गार्ड का भाई युवती को लेकर गया है।
गांव भठगांव निवासी विनोद कुमार दिल्ली में सुरक्षाकर्मी है। वह शनिवार देर शाम गांव के अड्डे की तरफ किराना स्टोर के पास आया था। उसी दौरान एक युवक दो साथियों के साथ आया और विनोद पर गोली चला दी। गोली विनोद की कमर व हाथ पर लगी है। इससे वह लहूलुहान होकर गली में गिर गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। परिजनों ने घायल विनोद को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पह्लाद सिंह अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात को रंजिशन में अंजाम देने की बात सामने आई है। घायल या परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
युवती के गायब होने से जुड़ा बताया जा रहा मामला
बताया जा रहा है कि गांव से एक युवती गायब है, जिसको लेकर जाने का आरोप विनोद के भाई पर है। उसी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
वर्जन
गांव भठगांव में युवक को गोली मारी गई है। गांव की युवती के गायब होने के मामले में युवक के भाई पर आरोप है। घायल या परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत