फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two bullets fired after calling a friend from home, PGI refer

उधर दिए 15 हजार रुपये वापस मांगे तो दोस्त को मारीं दो गोलियां, पीजीआई रेफर

Fri, 18 Jun 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two bullets fired after calling a friend from home, PGI refer
शहर के सोनीपत बाईपास चौक के पास युवक को फोन कर बुलाने के बाद दो नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी। युवक ने गोली मारने का आरोप अपने दोस्त व उसके साथियों पर लगाया है। वारदात को पैसों के लेनदेन में अंजाम दिया गया। दोनों दोस्तों की रात को मोबाइल पर पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। घायल युवक पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सेहरी निवासी जतिन (21) अपने चाचा के पास खरखौदा में सोनीपत बाईपास चौक के पास बने घर में रहता है। जतिन ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव रोहट निवासी नीरज के साथ दोस्ती है। इसी के चलते तीन माह पहले उसने नीरज को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। बुधवार की रात को उसने नीरज को फोन कर पैसे लौटाने को कहा। जिस पर नीरज की उसके साथ कहासुनी हुई और गाली-गलौज हो गई। जिसके बाद नीरज उसे रोहट बुलाने लगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर नीरज ने कहा कि वह खरखौदा आ रहा है और उसे घर के बाहर पुल के नीचे मिलने को कहा। जतिन का कहना है कि वह पुल के नीचे इंतजार कर रहा था कि खरखौदा की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक आए। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही पीछे बैठे युवक ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बचाव में वह भागा तो उसे एक गोली बाएं हाथ की तरफ पसली और दूसरी गोली बाजू में लगी। वह घर के पास पहुंचा तो उसके परिवार के सदस्य भी बाहर आ चुके थे, जिसके बाद दोनों हमलावर मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। जतिन का कहना है कि उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी, खरखौदा पहुंचाया जहां से उसे पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए। पुलिस ने नीरज व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जतिन का कहना है कि हमलावरों ने चेहरे ढक रखे थे, लेकिन सामने आने पर वह उनकी कद-काठी देखकर उन्हें पहचान सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
घायल की शिकायत पर उसके दोस्त और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द मामले में हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed