{"_id":"6a3ff92d17cb852af7040081","slug":"two-blos-suspended-for-negligence-in-voter-list-revision-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156105-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर दो बीएलओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर दो बीएलओ निलंबित
Sat, 27 Jun 2026 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गन्नौर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर गोहाना व गन्नौर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों को निलंबित किया गया है। गांव घसौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जेबीटी शिक्षक एवं बूथ लेवल अधिकारी मुकेश अरोड़ा व गोहाना में क्लर्क अनिल कुमार को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह की ओर से जारी आदेश में बीएलओ पर ड्यूटी में कर्तव्यहीनता और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना के आरोप लगाए गए हैं। मुकेश गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-24 में बीएलओ के रूप में नियुक्त थे।
जांच के दौरान उनके कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। वह बूथ लेवल अधिकारी की ड्यूटी से ज्यादातर नदारद रहे जिससे मतदाता सूची की शुद्धता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन
उपायुक्त नेहा सिंह ने आदेश में हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के उप निदेशक को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने तथा की गई कार्रवाई से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्जन
खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घणघस ने बताया कि घसौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जेबीटी शिक्षक एवं बूथ लेवल अधिकारी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित किया हैं। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।