दो पशु तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से 13 बैल कराए मुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने पशु तस्करी के दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वध के लिए ले जा रहे 13 बैल मुक्त कराए है। आरोपी ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि सिटी थाना में नियुक्त एएसआई राजेश कुमार टीम के साथ रोहतक रोड गोहाना पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ट्रक में बैल लेकर जाते दो व्यक्ति दिखाई दिए।
पुलिस ने ट्रक रुकवाकर 13 बैल बरामद किए। पुलिस ने ट्रक से गांव पगवा, गुरदासपुर, पंजाब निवासी रतन सिंह और गांव बुसाना खुर्द, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी तसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह बैलों को वध के लिए यूपी ले जा रहे थे। पुलिस ने जब उनके ट्रक की जांच की तो उस पर नंबर प्लेट भी फर्जी मिली। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि वध के लिए उन्हें हरिद्वार निवासी आशु बैल खरीदकर देता है। पुलिस ने आशु के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी भी तलाश शुरू कर दी है।