फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two and a half lakh rupees and jewelery were stolen by breaking the lock of the principal's locked house

Sonipat News: प्राचार्य के बंद घर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये व आभूषण किए चोरी

Tue, 09 Apr 2024 03:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees and jewelery were stolen by breaking the lock of the principal's locked house
सोनीपत। शांति विहार स्थित घर पर ताला बंद कर अपनी बेटी के घर गए प्राचार्य के घर से चोर ढाई लाख की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। शांति विहार निवासी सुमेर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के नरेला स्थित नगर निगम विद्यालय में प्राचार्य के पद पर हैं। वह 31 मार्च को अपनी पत्नी के साथ रोहिणी स्थित अपनी बेटी के पास गए थे। वह सोमवार को वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के भी ताले टूटे थे। चोर उनके घर से ढाई लाख रुपये नकदी, सोने के दो हार, चार चेन, छह अंगूठी, दो कड़े, तीन जोड़ी झुमके, सोने का मंगलसूत्र, पांच जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की दो अंगूठी, चांदी का सिक्का चोरी मिले। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed