{"_id":"663e68188f155963d0065e10","slug":"two-additional-buses-run-from-sonipat-to-sirsa-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118097-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत से सिरसा के लिए चलाईं दो अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत से सिरसा के लिए चलाईं दो अतिरिक्त बसें
Sat, 11 May 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 May 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
सोनीपत। दिल्ली में बीएस-4 इंजन की बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने के बाद रोडवेज इन बसों को दूसरे रूटों पर चलाने की तैयारी कर रहा है। इस कड़ी में अब सोनीपत से सिरसा के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को फायदा होगा। इससे पहले भी सोनीपत बस अड्डे से हिसार के लिए बस सेवा शुरू की गई थी।
सोनीपत रोडवेज डिपो में कुल 148 बसें हैं, इनमें किलोमीटर योजना की 32 बसें भी शामिल हैं। इन बसों को लंबे रूटों पर भेजा जाता है, ताकि प्रतिदिन 200 किलोमीटर की दूरी तय करवाई जा सके। यह बसें बीएस-4 मानक की हैं जिनका दिल्ली में प्रवेश बंद किया गया है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली इन बसों को अब दूसरे रूटों पर भेजा रहा है। इसके लिए रोडवेज ने नए कई नए रूट शुरू किए गए हैं। इससे जहां यात्रियों को फायदा मिल रहा है, वहीं राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।
एक माह में कई रूट किए शुरू
रोडवेज डिपो में शामिल किलोमीटर स्कीम की अधिकतर बसें बीएस-4 मानक की हैं। इन बसों के लिए एक माह में कई नए रूट शुरू किए हैं। इनमें अलवर, बिजनौर, हिसार, सिरसा शामिल हैं। इससे पहले कालका रूट भी शुरू किया गया था। डिपो में शामिल हुई रोडवेज की नई बसें बीएस-6 मानक की हैं, जिन्हें दिल्ली, जयपुर व आगरा रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
दिल्ली में बीएस-4 मानक की बसों पर प्रतिबंध है। इसलिए दिल्ली-एनसीआर में बीएस-6 मानक की बसें भेजी जा रही हैं। वहीं किलोमीटर योजना की बसों के लिए नए रूट शुरू किए गए हैं। सिरसा के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।-सुरेंद्र, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत।