फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of robbery in rice mill in Sonipat arrested

Sonipat: राइस मिल में डकैती डालने के दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडली में खेड़ी मनाजात के पास दिया था वारदात को अंजाम

Mon, 04 Mar 2024 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Mar 2024 03:45 PM IST
सार

सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात के पास स्थित राइस मिल में डकैती हुई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
Two accused of robbery in rice mill in Sonipat arrested
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात के पास स्थित राइस मिल में डकैती डालने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह चौकीदारों की आंख खुलने पर उन्हें बंधक बनाकर उनका वेतन व मोबाइल भी लूट ले गए थे। उन्होंने चौकीदारों पर हथौड़े व हथियार से भी वार किया था। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव लाही निवासी रिहान व गांव शिमरावा निवासी फुरकान खान है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव सिगहा निवासी संजय ने 20 फरवरी को पुलिस को बताया था कि वह उमा राइस मिल में चौकीदार है। मिल में उसके साथ बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव भवानीपुर का संजय कुमार भी चौकीदार है। 19 फरवरी की देर रात वह दोनों कमरे में सो रहे थे। देर रात एक बजे उन्हें राइस मिल में आवाज सुनाई दी थी। जब उन्होंने कमरे से बाहर देखा था तो 7-8 युवक अंदर थे। वह एक गाड़ी में राइस मिल से सामान लोड कर रहे थे।
विज्ञापन


उन दोनों ने विरोध किया था तो युवकों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए थे। दोनों पर हथौड़े व एक हथियार से हमला किया था। आरोपी उनके मोबाइल फोन व 27 हजार रुपये भी लूट ले गए थे। आरोपी कंपनी से करीब साढ़े छह लाख का सामान भी लूट ले गए थे। जिसमें एसी, एलईडी, ट्रांसफार्मर की क्वाइल, 10 बिजली की मोटर, दो सिलाई मशीन, तार गाड़ी में लोड कर ले गए थे। दोनों ने किसी तरह से बंधनमुक्त होकर मालिक अंकित को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने सफियाबाद-नरेला बॉर्डर से आरोपी फुरकान खान व रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed