फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two accused of murder of youth taken on remand

Sonipat News: युवक की हत्या के दो आरोपियों को रिमांड पर लिया

Sat, 04 Mar 2023 09:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sat, 04 Mar 2023 09:36 AM IST
सार

लाठी-डंडों से पिटाई के बाद घायल कमल की बुधवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम ने आरोपियों गीतेश व कपिल को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Two accused of murder of youth taken on remand
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर दीपक मंदिर के पास झगड़े में युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कच्चे क्वार्टर निवासी गीतेश उर्फ गीतू और कोट मोहल्ला निवासी कपिल है।

विज्ञापन


आठ मरला निवासी अनिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि 26 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे चार मरला निवासी अपने साथी कमल (35) के साथ ओल्ड डीसी रोड से सुभाष चौक की ओर जा रहे थे। ओल्ड डीसी रोड पर मुखी टेंट हाउस के पास कमल के मौसेरे भाई चार मरला निवासी पवन उर्फ टोनी के साथ कच्चे क्वार्टर निवासी गीतेश उर्फ गीतू और कोट मोहल्ला निवासी कपिल कहासुनी कर रहे थे। झगड़ा देखकर वह उनका बीच-बचाव करने लगे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गीतेश उर्फ गीतू और कपिल ने कमल के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। बचाव कराने पर वह कमल को लेकर चले गए थे। अनिल ने बताया था कि उसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे वह कमल के साथ किसी काम से आ रहे थे तो दीपक मंदिर के पास गीतेश, कपिल व पांच-छह युवकों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में घायल कमल की बुधवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम ने आरोपियों गीतेश व कपिल को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed