फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused of gang rape arrested in a moving car after kidnapping a teenager

किशोरी का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Two accused of gang rape arrested in a moving car after kidnapping a teenager
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले मेें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को अदालत मेें पेश किया जाएगा। वारदात 12 अगस्त की है, तब से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने 12 अगस्त को थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात को करीब 11 बजे किशोरी जरूरी कार्य से उठी थी। घर के बाहर से कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के पांच घंटे बाद आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर गांव के बाहर छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में गांव के प्रदीप उर्फ गब्बू, विक्की उर्फ साधू व हरीश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, अपहरण करने, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

वर्जन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। विक्की उर्फ साधू को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को प्रदीप उर्फ गब्बू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कार व पिस्तौल बरामद की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उपासना सिंह, एएसपी सिटी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed