फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested in cheating of 40 lakhs in the name of getting jobs

नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी में दो आरोपी काबू

Wed, 17 Aug 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in cheating of 40 lakhs in the name of getting jobs
गांव जाहरी के रहने वाले युवक ने विमानन (एयरलाइंस) कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर फिलहाल दिल्ली के ओखला का रहने वाला गुलाम हसन व पानीपत के धर्मगढ़ का कुलदीप है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी भाई-बहन गुलाम रब्बानी उर्फ अयान मलिक व रूखसाना खातून को पहले काबू कर चुकी है। मामले को लेकर गांव जाहरी के हरिओम लाकड़ा ने 7 मई को सदर थाना पुलिस को बताया कि 26 फरवरी 2021 को नौकरी के सिलसिले में कुलदीप से मिला था। कुलदीप पानीपत में प्लेसमेंट का कार्यालय चलाता है। उसने ही अन्य आरोपियों से मिलवाया था। जिसके बाद उसे, उसकी पत्नी व पत्नी के भतीजे को नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed