{"_id":"600879448ebc3e2c4a28b713","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-the-cafe-operator-and-his-partner-sonipat-news-rtk5917898109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे संचालक और उसके साथी पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफे संचालक और उसके साथी पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिशन रोड स्थित एक कैफे में घुसकर संचालक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव माहरा निवासी सागर और साहिल हैं। पुलिस ने उनसे वारदात में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गांव भटाना निवासी अमित ने 9 सितंबर, 2019 को पुलिस को बताया था कि वह टीकाराम कन्या महाविद्यालय के पास कैफे चलाता है। वह दिन में करीब साढ़े 12 बजे अपने साथी गांव रतनगढ़ निवासी सौरभ के साथ कैफे पर बैठा था। इसी बीच डंडे, तलवार व पिस्तौल लेकर करीब 20 युवक उसकी दुकान में घुस आए थे, जिसमें माहरा का अभिमन्यु, सागर, शीलू, दीपांशु व सर्वेश भी थे। उन्होंने आते ही डंडे और तलवार से उस पर हमला कर दिया था। उसने पास पड़ी लोहे की कुर्सी उठा ली, जिससे वह तलवार के वार से बच गया था। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकाल लिया था, जिसे उसके साथी सौरभ ने पकड़ा तो युवक ने गोली चला दी थी। गोली दीवार पर लगकर उसके साथी के हाथ में जा लगी थी। गोली मारकर हमलावर भाग गए थे। भागते समय पिस्तौल भी मौके पर ही गिर गई थी। हमलावर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे थे। घायल अमित और सौरभ को निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां से उन्हें सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले में माहरा के अभिमन्यु, जटवाड़ा के दीपांशु व एक अन्य सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी सागर व साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे वारदात में प्रयुक्त डंडे बरामद करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।