{"_id":"65662e3b3cd16637ae06fe76","slug":"two-accused-arrested-along-with-stolen-bike-sonipat-news-c-197-1-snp1003-10039-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में बाइक चोरी करने के आरोपियों के साथ सीआईए टीम। पुलिस
-आरोपियों ने रोहतक व गोहाना से छह अन्य बाइक चोरी करने की वारदात कबूली
फोटो 18- सोनीपत के गोहाना में बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम साथ। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सीआईए, गोहाना की टीम ने गोहाना-रोहतक रोड स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास से चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम नगर निवासी हैप्पी और कन्हैया के रूप में हुई है। आरोपी रोहतक में बस स्टैंड से बाइक चोरी करके लाए थे और उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की छह अन्य वारदात कबूल की है।
सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विनोद पुलिस टीम के साथ रोहतक रोड पर गश्त कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं और रोहतक से गोहाना की तरफ आएंगे। पुलिस ने रोहतक रोड स्थित ड्रेन आठ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों को रोककर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो युवक बाइक के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान बलराम नगर निवासी हैप्पी और कन्हैया के रूप में दी। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उन्होंने रोहतक बस स्टैंड से बाइक को चोरी किया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गोहाना क्षेत्र से छह व रोहतक से एक अन्य बाइक चोरी की हैं। उनसे चोरी की गई तीन बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।