बीसवां मील मार्केट : शौचालय ना पार्किंग, रात होते ही छा जाता है अंधेरा
हालात यह है कि शाम ढलते ही बाजार अंधेरे में डूब जाता है। मार्केट का आधा हिस्सा नगर निगम और आधा पंचायती विभाग में आने के चलते भी मार्केट के दुकानदार विकास को तरस रहे हैं। बीसवां मील चौक से गांव बढ़मलिक तक फैले इस बाजार में एक हजार से अधिक दुकानें हैं। आसपास के डेढ़ दर्जन गांवों और कई आवासीय कॉलोनियों के हजारों लोग दैनिक जरूरतों की खरीदारी के लिए इसी बाजार पर निर्भर हैं।
कपड़ों, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और घरेलू सामान की दुकानों से सजा यह बाजार क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसके बावजूद यहां मूलभूत नागरिक सुविधाओं का अभाव व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
इंसेट
हाईवे पर अवैध सब्जी मंडी से बढ़ रही अव्यवस्था
स्टेट हाईवे के दोनों ओर प्रतिदिन अवैध रूप से सब्जी मंडी लगाई जाती है। सड़क किनारे लगने वाली यह मंडी यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। शाम के समय यहां जाम की स्थिति आम हो जाती है और वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर गुजरना पड़ता है।
इंसेट
बाजार की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग व्यवस्था का अभाव है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं। परिणामस्वरूप स्टेट हाईवे संकरी हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। व्यस्त समय में सड़क पर लंबी कतार लग जाती हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।-अमित, दुकानदार
0बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज से आने वाले लोगों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बन जाती है। बाजार के आकार और महत्व को देखते हुए यहां शौचालय का निर्माण कराया जाना चाहिए।-दिलबाग, ग्राहक
0बाजार में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण सूर्यास्त के बाद पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। अंधेरे के कारण बाजार की रौनक समय से पहले ही खत्म हो जाती है।
मुरारी गिरि, ग्राहक
0
बाजार से गुजरने वाला नाला काफी समय से सफाई के अभाव में ओवरफ्लो रहता है। इसके चलते दूषित पानी सड़क पर फैल जाता है जिससे बदबू और गंदगी का वातावरण बना रहता है। संबंधित विभागों को कई बार शिकायत दी गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।-सुनील दुकानदार
0
-पंचायत की ओर से मंडी के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराया गया है। इसके बावजूद मंडी संचालक निर्धारित स्थल पर जाने के बजाय हाईवे किनारे ही कारोबार कर रहे हैं। इससे बाजार और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं रख चुके हैं। इसके बावजूद बाजार की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। पार्किंग, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अवैध रूप से लगने वाली सब्जी मंडी को निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित किया जाए।-लाजपत, प्रधान बीसवां मील मार्केट
इंसेट
व्यापारियों की प्रमुख मांगें
सार्वजनिक शौचालय का निर्माण
व्यवस्थित पार्किंग स्थल की व्यवस्था
बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं
नालों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए
हाईवे पर लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को हटाकर निर्धारित स्थल पर स्थापित किया जाए
बाजार के समग्र विकास के लिए विशेष योजना लागू की जाए
वर्जन
बीसवां मील मार्केट में निरीक्षण कराकर वहां की समस्याओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। निगम क्षेत्र में शामिल मार्केट की समस्याओं को दूर कराने को पहल की जाएगी जिससे दुकानदारों की परेशानी दूर हो सके।-पदम भूषण, एक्सईएन, नगर निगम

फोटो :: बीसवां मील स्टेट हाईवे स्थित मार्केट में सडक़ पर लगी मंडी में जमा भीड़ वा फंसे वाहन। सं- फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।